फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी को नशा देकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी से दो लोग नशा देकर नकदी और मोबाइल लूट ले गए। राहगीरों को वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दातागंज के गांव नौनी टिकन्ना का गजराज दिल्ली मेट्रो में कर्मचारी है। शनिवार को वह दिल्ली से घर आ रहा था। देर शाम दातागंज बस स्टैंड पहुंचा। यहां से गांव जाने को सवारी न मिलने पर पैदल ही गांव की ओर जा रहा था। होश में आने पर गजराज ने बताया कि रास्ते में उसे दो लोग मिले। इन लोगों ने रूमाल से उसे नशा सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके पास मौजूद साढ़े पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। राहगीरों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें