फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाइक का चालान करने के दौरान व्यापारी से दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने उसे रोडवेज चौकी से हटाकर जरीफनगर स्थानंतरित कर दिया, जबकि रोडवेज चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार को बना दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज चौकी प्रभारी रहे रुकुमपाल सिंह ने चार-पांच दिन पहले इंदिरा चौक पर एक व्यापारी की बाइक का चालान कर दिया था। व्यापारी कागज मंगाने के लिए पांच मिनट मांग रहा था, लेकिन दरोगा ने व्यापारी को हड़काना शुरू कर दिया। व्यापारी और उसके पिता ने काफी मिन्नतेें की। दरोगा के पैर तक छुए लेकिन दरोगा का दिल नहीं पसीजा। उसके बावजूद उसकी बाइक का लाइसेंस, इंश्योरेंस और हेलमेट में चालान कर दिया। यह मामला काफी तूल पकड़ गया। बात चालान करने की नहीं थी। दरोगा का रवैया बेहद खराब था। इससे रोडवेज स्टैंड के दुकानदार तक परेशान थे। मामले को संज्ञान लेकर एसएसपी ने रुकुमपाल सिंह को रोडवेज चौकी से हटाकर जरीफनगर भेज दिया। वहीं जरीफनगर में तैनात एसआई सुनील कुमार को रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें