फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार तड़के कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरे एक महिला की चेन लूट ले गए। महिला अपने बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने आई थी। तब तक लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी चौक निवासी अंजलि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अपने बेटे को छोड़ने चौराहे तक आई थीं। उन्होंने चौराहे पर खड़ी बस में बेटे को बैठा दिया। जैसे ही वह घर लौटने के लिए गली की ओर मुड़ीं कि तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। इस पर महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक लुटेरे अपनी बाइक दौड़ा ले गए। बताते हैं कि कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया था, मगर लुटेरे उन्हें चकमा देकर गलियों में होते हुए भाग गए। इधर, महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरों को काफी तलाश किया लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। महिला ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें