फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर सीट से सपा के प्रत्याशी हाजी रईस के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व कोविड गाइड लाइन तोड़ने का नया मामला कोतवाली में दर्ज हुआ है। उनके समेत तीन लोगों को आरोपी बनाकर कई अज्ञात लोग भी रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

नई सराय चौकी प्रभारी सुमित शर्मा की ओर से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें शुक्रवार देर रात के घटनाक्रम का जिक्र किया है। वीडियो के मुताबिक सपा प्रत्याशी हाजी रईस ने निर्धारित समय के बाद नई सराय में सभा व जनसंपर्क किया। उनके साथ करीब 25 से 30 लोग थे। मामले में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन व आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें