फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई और उसकी प्रेमिका ने की थी नीरज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गुरुवार को नीरज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। नीरज का कातिल और कोई नहीं, बल्कि उसका सगा भाई और उसकी प्रेमिका समेत चार लोग निकले हैं। पुलिस ने हत्यारोपी भाई, प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक जनवरी की रात आवास विकास इलाके में नीरज पुत्र शेर सिंह की गला घोंटकर हत्याकर दी गई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची एक महिला नीरज को अपना बेटा बता रही थी। युवक ने नीरज को अपना भाई बताया था। खास बात यह कि उन्होंने पोस्टमार्टम और एफआईआर दर्ज कराने से इनकार किया था। इससे पुलिस का संदेह बढ़ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर नीरज की गला घोंटकर हत्या किये जाने का खुलासा हुआ था।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि नीरज की हत्या उसके सगे भाई संतोष, उसकी प्रेमिका सोनी मिश्रा, उसकी मां गुड्डो और सोनी का मुंह बोला चाचा बालकराम ने की थी। नीरज कासगंज जिले के दियोकली गांव का रहने वाला था। संतोष व सोनी मिश्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 31 दिसंबर की रात आरोपी आवास विकास स्थित एक कमरे पर थे। नीरज भी वहीं था। उसने शराब पी रखी थी। पुलिस के मुताबिक संतोष और सोनी मिश्रा के बीच नीरज अड़ंगा डाल रहा था। उन्हें नीरज की यह हरकत पसंद नहीं थी। नीरज को रास्ते से हटाने का प्लान संतोष व सोनी ने तैयार किया था। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने संतोष, सोनी मिश्रा और उसकी मां गुड्डो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले में नीरज के पिता शेर सिंह ने चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हत्या करके रैन बसेरा में रुके थे आरोपी
नीरज की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग आए थे। चारों आरोपी रात को प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे बने रैन बसेरा में रुके थे। वहां से चारों चौड़ेरा गांव पहुंच गए। पूछताछ के दौरान चारों ने अपनी लोकेशन अलग-अलग बताई। मगर मोबाइल कॉल डिटेल निकाली गई तो चारों एक ही स्थान पर मौजूद पाए गए। उनकी लोकेशन आवास विकास में भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें