फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कस्बे में गुरुवार रात करीब नौ बजे एक मकान में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। बुझाने के दौरान एक महिला झुलस गई। मामला बिसौली कस्बे में होली चौक मोहल्ले का है।
विज्ञापन

ग्राम अतरपुरा निवासी राजाराम शर्मा सुनीता पत्नी पप्पू सिंह के मकान में किराए पर रह रहे हैं। रात करीब नौ बजे राजाराम गैस सिलिंडर पर दूध गर्म कर रहे थे। उसी समय किसी तरह सिलिंडर लीक हो गया, जिससे उनके कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रखा काफी सामान जल गया। उनकी चीख पुकार सुनकर पहुंचीं सुनीता ने आग बुझाने का प्रयास, जिससे वो भी गंभीर रूप से झुलस गईं। बाद में मोहल्ले के लोगों ने मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक उनके घर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से राजाराम के परिवार में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें