फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड ने ब्लू हाउस को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर्सदनीय क्रिकेट मैच हुए। फाइनल में रेड हाउस ने ब्लू हाउस की टीम को नौ विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के शरद यादव को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

स्कूल के मैदान पर क्रिकेट मैच की शुरूआत सुबह में हुई। पांच-पांच ओवर के मैच में चार टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रीन और यलो हाउस की टीमें सेमी फाइनल से बाहर हो गई। फाइनल मुकाबले में ब्लू हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए। जवाब में रेड हाउस की टीम ने नौ विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। विजेता टीम के शरद यादव ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इसके अलावा बच्चों ने यलो डे के तहत प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर रंगों का महत्व भी समझा। विजेता टीम को स्कूल के डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल और समाजसेवी सुभाषचंद्र मिनोचा ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। स्कूल के पीटीआई आर्येंद्र कुमार मिश्रा ने अंपायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें