फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक ब्लॉक में बनेगा लेवल-1 कोविड हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब जिला प्रशासन ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि कोविड-19 हॉस्पिटल राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक ब्लॉक में ही बनाया जाएगा। वहीं पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वांरटीन रखने की व्यवस्था की जाएगी। इससे आसरा आवास को खाली करा दिया जाएगा। यहां से कर्मचारियों और चिकित्सकों की ड्यूटी हटाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी को कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया गया था। इससे पूर्व मरीजों को बरेली व शाहजहांपुर भेजा जा रहा था। ये दूरी लंबी थी और लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी को चुना गया। कुछ दिनों तक यहां व्यवस्था रही। मरीजों की संख्या और बढ़ी तो जिला प्रशासन ने आसरा आवास को कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया। तब से कोरोना पॉजिटिव यहीं भर्ती किए जा रहे थे। अभी हाल में मरीजों की संख्या में कमी आई तो जिला प्रशासन ने राहत महसूस की। करीब 20 दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भेजा जा रहा है। आसरा आवास में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा था। यहां जो व्यवस्था पहले थी, वही व्यवस्था इस समय चल रही थी।
कर्मचारियों और चिकित्सकों की ड्यूटी लगी हुई थी। उन्हें इस समय पूर्व ड्यूटी पर भेज दिया गया था। कहा गया था कि इमरजेंसी में आसरा आवास की आवश्यकता पड़ सकती है। इससे आसरा आवास को खाली नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

लेकिन अब डीएम कुमार प्रशांत ने आसरा आवास को खाली कराने का निर्देश दे दिया है। यहां जो भी लाइट, बल्ली, बेड आदि लगाए गए थे। उन्हें हटाया जा रहा है। कर्मचारियों व चिकित्सकों की ड्यूटी भी हटा दी गई है। इसके बदले राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 हॉस्पिटल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीछे कई नए ब्लॉक का निर्माण हो गया है। वहीं कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया जाएगा। आसरा आवास खाली कराया जा रहा है। यहां जो सामान लगाया गया था, उसे भी हटवाया जा रहा है। अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो दूसरा इंतजाम किया जा सकता है।
विज्ञापन

अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें