फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान के कोरोना पॉजिटिव की दिल्ली में मौत, रोडवेज कर्मचारियों समेत 28 कोरोना पॉजिटिव और निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। ये पॉजिटिव दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती था। वहीं, उसका इलाज चल रहा था। दिल्ली में ही उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इधर, जिले में 28 कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। इनमें रोडवेज के पांच कर्मचारी भी पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात 392 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें 28 कोरोना पॉजिटिव निकले। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रविवार को भी टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर सैंपल लिए। एक टीम ने दोपहर पंडित जी पेट्रोल पंप पर कैंप लगाया। यहां के सभी कर्मचारी निगेटिव पाए गए जबकि एस.के कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा रोडवेज के पांच कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले भी रोडवेज के कई कर्मचारी पॉजिटिव निकल चुके हैं। इससे रोडवेज परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।
इधर, उझानी कस्बे में दो, उसावां में चार, सहसवान में तीन, जगत में एक, अलापुर दो, शिवपुरम मोहल्ले में दो, चित्रांश नगर में दो, नागरान मोहल्ले में एक, नेकपुर मोहल्ले में एक, ब्राह्मपुर मोहल्ले में दो, चौधरी सराय, प्रगति विहार और परवेज नगर मोहल्ले में एक-एक पॉजिटिव निकला है। सभी को आसरा आवास भेजा जा रहा है। रविवार को लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों से कम निकले। इससे शाम तक 501 सैंपल ही एकत्र किए गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता के निधन पर बार एसोसिएशन ने दुख जताया
सहसवान। नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता की दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। वह 63 वर्ष के थे। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में 22 अगस्त को उनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। 23 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी दिल्ली में मौत हो गई। परिवार वालों ने दिल्ली में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक किया है। उनके निधन पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैय्यद कलीम उर रहमान नकवी, पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र यादव, सैय्यद जावेद इकबाल नकवी, श्यामसुंदर दास गुप्ता, अफरोज, राजकुमार सक्सेना, रविंद्र नारायण सक्सेना, नेम सिंह, बीपी सक्सेना आदि शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें