फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर और बैंक के गार्ड समेत सात कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में एक आशा वर्कर, बैंक के गार्ड समेत सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर में तीन, उसावां में तीन और एक बिल्सी इलाके का संक्रमित बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उन्हें कोविड-19 अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात स्वास्थ्य विभाग को 123 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें सात कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 116 सैंपल निगेटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन कोरोना पॉजिटिव उसावां, तीन शहर और एक बिल्सी में निकला है। दो दिन पहले उसावां कस्बे में एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इस पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसावां कस्बा पहुंची जहां शिक्षिका और उसके परिवार के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा रविवार को कस्बे में 43 लोगों के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में एक सात वर्षीय बालिका और अकबरपुर गांव निवासी एक आशा वर्कर पॉजिटिव पाई गई जबकि शिक्षिका के ही परिवार से एक व्यक्ति शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा म्याऊं कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाने वाला ग्राम नगरिया भूरी निवासी एक युवक पॉजिटिव निकला है।
वहीं, एक पॉजिटिव शहर के मोहल्ला पक्का बाग और एक खेड़ा नवादा में निकला है। इधर, बिल्सी कस्बे में एक बैंक का सुरक्षा गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पिछले दिनों बैंक की एक महिला कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई थी। इस पर बैंक को सैनिटाइज कराया गया था। साथ बाकी लोगों के सैंपल कराये गए जिनमें बैंक का गार्ड संक्रमित निकला है। फिलहाल, सभी को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सैंपलों का रिकॉर्ड टूटा, 956 जांच को भेजे
रविवार को जिले में सैंपल लेने का रिकॉर्ड टूट गया। सुबह से लेकर शाम तक जिले के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए गए। इनमें म्याऊं से 131, उसावां से 43, कुंवरगांव से 150 सैंपल लिए गए हैं। इनके अलावा अन्य इलाकों से भी सैंपल एकत्र किए गए। जिलेभर से रविवार को 956 सैंपल लिए गए। ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
48 घंटे के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम बंद, कराया सैनिटाइज
बिल्सी। रविवार को कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ को सैनिटाइज किया गया। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय की अगुवाई में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस मोहल्ले में एक प्राइवेट नर्सिंग होम को भी सैनिटाइज कराया गया है। उसे 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें