फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के परिवार समेत 24 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। शुक्रवार रात जिले में एक साथ 24 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें आरटीपीसीआर से कराई गई जांच रिपोर्ट में 15 और रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से कराई गई जांच में नौ पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग को 269 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। इनमें 245 सैंपल निगेटिव निकले जबकि 24 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में बिल्सी कस्बे में 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। बताते हैं कि 19 जुलाई को बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ में एक सराफा व्यापारी पॉजिटिव निकला था। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में उसके पिता, पत्नी, भाई और उसकी पत्नी, पांच बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा मोहल्ला नंबर दो में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। तो वहीं बरेली सुभाष नगर का एक व्यक्ति, ब्राहमपुर मोहल्ले में एक महिला, मधुवन कॉलोनी में एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। इधर, शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कराई गई जांच में तीन नई सराय, एक आदर्श नगर, दो शास्त्री नगर, एक शहबाजपुर और दो मोंगर गांव में पॉजिटिव पाए गए हैं। मोंगर गांव में पॉजिटिव मिले लोगों में एक 22 जुलाई को संक्रमित मिले युवक के पिता और एक आंगनबाड़ी वर्कर संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी में लगा है। इसके अलावा शुक्रवार को 370 सैंपल जांच के लिए भी भेजे गए हैं।
एक और होटल को बनाया एल वन प्लस कोविड अस्पताल
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले के एक और होटल को लेवल-1 प्लस कोविड अस्पताल बना दिया है। ये होटल उझानी मार्ग पर स्थित है। इससे पहले जिला प्रशासन ने शहर में इंदिरा चौक के नजदीक एक होटल को एल वन का अस्पताल बनाया था। अब एल वन प्लस अस्पतालों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी शराब की दुकानें
शासन से प्राप्त निर्देशों के बाद अब शराब की दुकानें शनिवार और रविवार की बंदी से मुक्त रहेंगी। इसके तहत इन दो दिनों में ये दुकानें सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक खोली जा सकेंगी। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब की दुकानों को बंदी से मुक्त कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत देसी, अंग्रेजी और बीयर समेत भांग की दुकानें शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खोली जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि कन्टेंमेट जोन में आने वाली दुकानें इस नियम से बाहर रहेंगी यानी इस जोन में आने वाली दुकानें बंद रखी जाएंगी। सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान पहले की तरह निषिद्घ रहेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
शुक्रवार रात 269 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिनमें 245 सैंपल निगेटिव हैं और 24 पॉजिटिव पाए गए हैं। 15 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर और नौ सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कराई गई है। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें