फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोरोना पॉजिटिव निकली जिला अस्पताल की मरीज, मेडिकल वार्ड सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती हुई एक महिला मरीज ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली है। इससे मेडिकल वार्ड को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया गया है। वहीं मरीज को कोरोना वार्ड के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी आरटीपीसीआर जांच को सैंपल लेकर भेजा गया है।
विज्ञापन

मूसाझाग के मर्रई निवासी महिला का एक हादसे में कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ है। इस पर परिवारवाले शनिवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। परिवारवालों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज अंसारी से संपर्क किया, तो उन्होंने पहले कोरोना संक्रमण की जांच कराने की सलाह दी थी। इस पर शनिवार शाम मरीज की जांच कराने के लिए सैंपल लिया गया था। उसकी ट्रूनेट मशीन से कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रविवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर चिकित्सकों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मरीज को मेडिकल वार्ड से कोरोना वार्ड के नजदीक आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। इसके बाद वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। वार्ड में करीब पांच-छह मरीज भर्ती थे। उनके बेड वार्ड के बाहर बरामदे में डलवा दिए गए हैं। फिलहाल वार्ड में ताला डाल दिया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
एक महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती थी। ट्रूनेट मशीन की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस पर उसे कोरोना वार्ड के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। उसकी आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है। अगर उसमें पॉजिटिव आती है तो मरीज संक्रमित मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें