फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में दो और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें एक बाबा कॉलोनी तो दूसरा अल्फाखां सराय का रहने वाला है। इसी के परिवार में एक दिन पहले चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ये दोनों इस समय राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। दो और पॉजिटिव मिलने से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार रात आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें एक पॉजिटिव शहर के अल्फाखां सराय का रहने वाला है। बताते हैं कि एक दिन पहले आई रिपोर्ट में इसके परिवार में दो भाई, मां, पिता समेत चार पॉजिटिव पाए गए थे। ये भी अपने भाई के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। इसकी ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई जिसमें यह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद इसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही उसका सैंपल लेकर आईवीआरआई भेजा गया। शनिवार रात आई रिपोर्ट में भी यह पॉजिटिव पाया गया। इस समय उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दूसरा पॉजिटिव आवास विकास के नजदीक बाबा कॉलोनी का निवासी है। वह कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था। उसका जिला अस्पताल से सैंपल भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। शनिवार रात इसकी सूचना पर प्रभारी सिविल लाइंस सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। परिवार वालों से जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग अब दोनों संक्रमितों के की ट्रैवेल हिस्ट्री खंगाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें