फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली कस्बे में कोरोना संदिग्ध की मौत, इलाका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती बिसौली के कोरोना संदिग्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह परिवार वालों ने उसके शव को भी दफन कर दिया। हड़कंप तब मचा जब शनिवार शाम संदिग्ध युवक प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मोहल्ले में पहुंच गए। बैरियर लगाकर पूरा मोहल्ला सील करा दिया और सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

कस्बे में सराय मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक इस्लामनगर चौराहे पर फल बेचता था। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री तो नहीं थी लेकिन 17 जून की शाम उसकी अचानक हालत खराब हो गई। इस पर परिवार वाले उसे नगर के एक अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न हुआ तो उसे मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब से युवक का मुरादाबाद में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उसकी इलाज के दौरान वहीं मौत हो गई। इससे परिवार वाले उसके शव को कस्बा ले आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे। परिवार वाले घर आकर शोक में डूबे थे कि तभी शाम को उन्हें सूचना मिली कि युवक कोरोना पॉजिटिव था। बताते हैं कि युवक का बरेली में सैंपल लिया गया था। वहीं, उसकी प्राइवेट लैब में जांच कराई गई थी। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
इधर, जब परिवार वालों को ये सूचना मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, तहसीलदार कर्णवीर सिंह, इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, ईओ नवनीत सिंह और डॉ. सुशांक बनर्जी मौके पर पहुंच गए। परिवार के 13 लोगों को होम क्वांरटीन करते हुए मोहल्ले को सील करा दिया। वहीं, नगर पालिका द्वारा मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
युवक का इलाज मुरादाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं उसकी मौत हुई है। सुबह परिजनों ने उसके शव को दफन कर दिया। तब उसकी रिपोर्ट आई। वह प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। इससे परिवार के 13 लोगों को होम क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. सुशांक बनर्जी, प्रभारी चिकित्साधिकारी बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें