फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई-बहन की मौत

Tue, 04 Aug 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मीनू सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पिता को मोबाइल फोन पहुंचाने के लिए चचेरे भाई 23 वर्षीय मीनू सिंह के साथ बाइक से निकली परी उर्फ कमलेश (17) को सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे-तहेरे भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा संजरपुर रोड पर कांशीराम कॉलोनी से सटे ईंट-भट्ठे के सामने रविवार की देर रात हुआ। मृतकों में मीनू पुत्र सत्यपाल और परी उर्फ कमलेश पुत्री जयराम चचेरे-तहेरे भाई-बहन थे। परिजनों के मुताबिक, परी के भाई धनपाल आगरा में रहते हैं। रविवार की सुबह करीब आठ बजे उनका एक्सीडेंट हो गया था। वह आगरा में ही आईसीयू में भर्ती हैं।
उन्हें देखने के लिए जयराम घर से निकलकर उझानी पहुंचे, लेकिन अपना मोबाइल फोन घर पर ही भूल गए। परी को जब फोन के बारे में पता लगा तो वह फोन लेकर मीनू के साथ बाइक से उझानी जा रही थी। बाइक सवार दोनों भाई-बहन को सामने से ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इसी दौरान ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आकर कुचल गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक चालक टैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की। सोमवार दोपहर दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन

वर्जन
हादसे में भाई-बहन की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, सीओ उझानी

मीनू सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें