फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दर्दनाक हादसा: उझानी में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक और उसकी तहेरी बहन की मौत

Mon, 03 Aug 2026 07:23 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। उझानी-संजरपुर मार्ग पर एक बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे बाइक सवार युवक और उसकी तहेरी बहन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी-संजरपुर मार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मीनू (23 वर्ष) और उसकी तहेरी बहन परी (16 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संजरपुर गांव निवासी मीनू और परी बाइक से उझानी की ओर आ रहे थे। उझानी से करीब आधा किलोमीटर पहले उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

ग्राम प्रधान के मुताबिक, परी के सगे भाई धनपाल (करीब 35 वर्ष) आगरा में रहते हैं। वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और आगरा के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर होने की सूचना मिलने पर उनके पिता जयराम संजरपुर से आगरा जाने के लिए निकले थे। वह उझानी पहुंचे, लेकिन देर रात बस नहीं मिलने के कारण आगे नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई के साथ पिता को लेने जा रही थी परी 
इसकी जानकारी मिलने पर उनका भतीजा मीनू बाइक लेकर जयराम को वापस लेने के लिए उझानी की ओर चला। इसी दौरान परी ने भी जिद की कि वह अपने पिता को लेने साथ जाएगी। दोनों उझानी की ओर निकले, लेकिन पिता तक पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले से धनपाल के गंभीर रूप से घायल होने से परेशान परिवार पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें