फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेरहवीं में आए चचेरे भाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। बदायूं-दिल्ली हाईवे के उस्मानपुर गांव के पास बुधवार शाम करीब तीन बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने तहेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र निवासी पिंकी (30) पुत्र बाबूराम के तहेरे भाई भगवानदास जरीफनगर क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में रहते थे। मंगलवार को भगवानदास की मौत हो गई थी। पिंकी अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गांव में ही रुक गए थे। बुधवार की शाम करीब तीन बजे वह बदायूं-दिल्ली हाईवे के डिवाइडर से नीचे उतर रहा था।
इसी दौरान गुन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जरीफनगर पुलिस ने हाईवे पर जुटी भीड़ को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। मृतक के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें