फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूूूंः मंदिरों में रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
बदायूं का व्यस्ततम तोताराम मार्केट जहां आज सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

अयोध्या मामले में सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने के बाद शनिवार को जहां शहर को छावनी बना दिया गया, वहीं देहात क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था के खासे प्रबंध दिखे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही दौड़कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन


शहर में पहले से चिन्हित किए गए धार्मिक स्थलों पर शुक्रवार रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस कर्मी शहर के हर मंदिर और मस्जिदों पर डेरा डालकर बैठ गए। शहर में शुक्रवार शाम से परचून की दुकानों पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी।

एक-एक दुकान पर कम से कम 50-50 ग्राहकों की भीड़ लगी देखी गई। शनिवार सुबह से ही फिर से भीड़ लगनी शुरू हो गई। बॉडर पर चेकिंग के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर भी असर दिखाई दिया। शहर में लगभग सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


परचून आदि की दुकानों पर तो खरीदारी हुई लेकिन अन्य दुकानें बंद रखी गईं। इससे शहर की सड़कें भी सुनसान दिखाई दीं। अमूमन भीड़ भाड़ वाले इलाके भी शनिवार को शांत दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें