लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी तहसील में मार्च करतीं एसडीएम स्वाति शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा
लखीमपुर खीरी। अयोध्या फैसले को लेकर सिख गुरुद्वारा संगठन ने 550 प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाला नगर कीर्तन का कार्यक्रम स्थगित करते हुए स्कूल और अस्पतालों में प्रसाद वितरण कराने का निर्णय लिया।
शनिवार(आज ) होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संगठन के लोगों ने एसडीएम से पूर्व में अनुमति ले ली थी लेकिन शुक्रवार रात से जिले में धारा 144 लागू होने के कारण नगर कीर्तन और लंगर के कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थित बन गई थी। संगठन के पदाधिकारियों ने सुबह अफसरों से बात करने के बाद निर्णय लिया कि वह लंगर में बनने वाले प्रसाद को अस्पतालों में वितरित करा देंगे।
नेपाल बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई। सुबह से ही चेकिंग बढ़ा दी गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम फोर्स के साथ शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में निकल गए। पुलिस कंट्रोल रुम में सोशल मीडिय़ा पर निगरानी के लिए दो इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। शहर की अधिकांश इलाके मिश्रित आबादी वाले वाले हैं। यहां स्थिति सामान्य रही। लेकिन फैसले को लेकर जनता ने भी ऐहतियात बरता। परिवहन डिपो की बसों में आज सुबह से ही सवारियां कम रहीं। माना जा रहा कि फैसले के बाद कोई बवाल न हो इसको लेकर बाहर जाने वाले लोग कम ही निकले। ब्यूरो