उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव बंगस नगला में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। पति को स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के बाद उसकी हालत ठीक है। जबकि पत्नी की मौत हो गई है। गांव के लोग इस मामले में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को वजह मान रहे हैं। पुलिस के पास भी ऐसी ही जानकारी आई तो महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया, हालांकि किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।
थाना क्षेत्र के गांव बंगस नगला में फूलन देवी व उनकी पत्नी बिजनेश की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों तबियत बिगड़ गई। दोनों ही अपने परिवार के अन्य लोगों से अलग मकान में रहते थे। जब दोनों की तबियत बिगड़ी तो परिवार के अन्य लोगों को पता लगा। तुरंत परिवार के लोग पहुंच गए। पहले दोनों को स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया। बिजनेश की हालत में सुधार हुआ तो उसे घर ले आए लेकिन फूलन देवी की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले बदायूं इलाज को ले जा रहे थे कि रास्ते में ककराला के पास उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजनेश का शव पोस्टमार्टम कराया है।
भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
महिला के मायके वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। बिजनेश के पिता बागेश का कहना है कि इन दोनो के बीच विवाद रहता था। दोनो ही अलग मकान में परिवार से दूर रह रहे थे। ससुराल पक्ष ने बताया फूलन देवी की पिछले 15 दिन से तबियत खराब चल रही थी। उसहैत के निजी चिकित्सक का इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब चार बजे उसे उल्टी हुई जिसके बाद इलाज के लिए बदायूं ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फूलन देवी का मायका भरतौली थाना अल्लाहगंज शाहजहांपुर में हैं। उसके बड़े बेटे की उम्र 12 एवं छोटे की उम्र नौ वर्ष की है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे, कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। संवाद
-
थाना प्रभारी उसहैत देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।