फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाकियू चढूनी ने बिल्सी तहसील अध्यक्ष को किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने अनुशासनहीनता के आरोप में बिल्सी तहसील अध्यक्ष रामसिंह को संगठन से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कि रामसिंह ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अन्य संगठन से नजदीकी बनाई थी और उसका बैनर भी प्रयोग किया जा रहा था। कई बार चेतावनी के बाद सुधार न होने पर यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को मालवीय आवास गृह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपात बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निष्कासन का निर्णय लिया गया। इसके बाद संगठन ने स्पष्ट कर दिया कि अब रामसिंह का संगठन से कोई संबंध नहीं है। प्रदेश सचिव आसिम उमर की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने जिला उपाध्यक्ष इरशाद खां को बिल्सी तहसील अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें