फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट सवार दंपती की मौत, भतीजा घायल

Thu, 25 Sep 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कादरचौक रोड पर शेखूपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन
पप्पू और आसमां के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे में उनका भतीजा घायल हो गया। हादसा बृहस्पतिवार सुबह शेखूपुर पुलिस चौकी के समीप हुआ। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।   

विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी पप्पू (40 वर्ष) पुत्र जसरूद्दीन पत्नी व भतीजे के साथ कादरचौक गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह जब वह बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव शेखूपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भजीता यूसुफ (22 वर्ष) घायल हो गया। पुलिस ने दंपती के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- GST 2.0: नई कारों के दाम घटने से पुराने वाहनों के कारोबार पर संकट, कारोबारी बोले- कीमत पूछकर लौट रहे ग्राहक
विज्ञापन


पप्पू खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। करीब दस दिन पहले सड़क हादसे में उनका हाथ टूट गया था। उसकी दवा हकीम के यहां से चल रही थी। वह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ौली में हर दूसरे दिन हाथ पर पट्टी कराने जाते थे। बृहस्पतिवार को तड़के करीब पांच बजे पप्पू अपने भतीजे यूसुफ और पत्नी आसमां के साथ बुलेट बाइक से गांव मिढ़ौली गए थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

सिर के बल सड़क पर गिरे दंपती 
हाथ पर पट़्टी कराने के बाद लौट रहे थे। सुबह करीब दस बजे उनकी बाइक शेखूपुर पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दंपती सिर के बल सड़क पर जा गिरे। यूसुफ सड़क किनारे जमीन पर जा गिरा। 

सिर के बल सड़क पर गिरने से दंपती की मौत हो गई। जबकि यूसुफ गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें