Budaun News: बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हार्ट अटैक से पहले पत्नी की जान गई, फिर 30 घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की शनिवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। महिला का पति इस सदमे को सहन नहीं कर सका और 30 घंटे के बाद सोमवार को दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। मंगलवार को पति के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं उनके एक बेटे की हालत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मानवई निवासी देशराज की पत्नी रजनेश देवी (28) की शनिवार रात अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रविवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद सोमवार को करीब 30 घंटे के बाद देशराज की हालत बिगड़ गई। देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से मोहल्ले समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता की मौत के बाद बेटा अभि (12) की हालत खराब हो गई।
परिवार के लोगों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दंपती की मौत से अभि, बेटी रानी (9), सुशील (6) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। तीनों बच्चे अनाथ हो गए। परिवार समेत बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को देशराज के शव का नम आंखों से ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया।