फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाली के विवाद में भाई-भतीजों ने दंपती को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव दिधौनी में नाली के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक दंपती घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी नन्नू राम पुत्र हरिराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 14 नवंबर की शाम नाली के विवाद को लेकर उनके भाई डाल सिंह और भतीजे संजीव, नीरज व प्रदीप आपस में झगड़ने लगे। जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उन्हें और उनकी पत्नी गुड्डे देवी को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों को चोटें आईं। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें