फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: काउंसलर ने एसएसपी से की शिकायत, समझौते की कोशिश से कार्रवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के नशा उन्मूलन केंद्र के डाटा मैनेजर और काउंसलर के बीच हुई मारपीट के मामले में तीसरे दिन भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में शुक्रवार को काउंसलर ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डाटा मैनेजर और काउंसलर ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दोनों कर्मचारियों ने सीएमएस से शिकायत की थी। मामला कोतवाली तक पहुंचा था। शुक्रवार को काउंसलर ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने सदर कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद काउंसलर कोतवाली पहुंचे। जहां अपने बयान दर्ज कराए। यह जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली। तब अधिकारियों ने काउंसलर को बुलाया। अधिकारियों ने दोनों को बैठाकर मामले को रफा दफा कराने का प्रयास किया है। इसके चलते न तो विभागीय कार्रवाई हो सकी है और न ही कानूनी कार्रवाई हो सकी। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि एक पक्ष कोतवाली आया था। उसने बयान दर्ज कराए गए। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीएमएस से बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें