फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग सात को

Mon, 02 Feb 2015 07:41 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित-विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत उच्च प्राइमरी स्कूलों में चयनित कर तैनात किए जाने वाले शिक्षकों के लिए अभ्यर्थियों की सातवीं काउंसिलिंग सात फरवरी को डायट में होगी। इसमें रिक्त बचे एससी और एसटी पदों पर काउंसिलिंग कराई जाएगी। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग में रिक्त आरक्षित पदों के सापेक्ष बीस गुना अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में गणित-विज्ञान के सभी वर्गों में 498 पद भरने के लिए छह काउंसिलिंग कराई जा चुकी हैं। बावजूद इसके एससी, एसटी के करीब 30 पद रिक्त रह गए। भर्ती प्रक्रिया में लेटलतीफी को देखते हुए शासन ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश दिए। यह भी कहा गया कि हर हाल में पदों को भरा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें