फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 57 विद्यालयों को परिषद का सख्त निर्देश, समय पर करें बोर्ड परीक्षाओं का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने जिले के 57 विद्यालयों को सख्त हिदायत दी है कि बोर्ड परीक्षा के आवेदन में ढिलाई न करें। कहा कि कक्षा 9 व 11 का पंजीकरण और कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा का आवेदन हर हाल में निर्धारित समय पर पूरा करें। परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण और नामांकन सूची अपलोड न करने पर विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के सचिव के भगवती सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी आवेदन समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को निर्देश दिए हैं कि वह 57 विद्यालयों की निगरानी करें। किसी भी विद्यालय का समय से कार्य न करने की स्थिति में डीआईओएस को भी जवाब देना होगा। परीक्षा कार्य को लेकर बोर्ड पहले भी कई बार चेतावनी दे चुका है, लेकिन कुछ विद्यालयों की ढिलाई के कारण पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया में देरी होती है।
-
वर्जन-
यूपी बोर्ड की ओर से जिले के 57 विद्यालयों के नाम जारी किए हैं। उन विद्यालयों में लापरवाही बरती गई है। संबंधित को सचिव के आदेश के बारे में अवगत करा दिया गया है। - लालजी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें