राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। साथ ही संविधान के बारे में बताया। शिक्षिका नूतन रानी और मंजू शर्मा की देखरेख में निबंध, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्कूल स्टॉफकर्मी भी मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में संविधान दिवस पर एक गोष्ठी हुई। इसमें प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने कहा कि देश के संविधान अलग ही विशेषताएं हैं। सभी लोगों को संविधान में दिए गए कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। प्रवक्ता सोनपाल, महावीर सिंह, सर्वेश कुमार, राजकपूर वर्मा, हरीबाबू सक्सेना, भूमिराज सिंह, इंद्रपाल गुप्ता आदि ने छात्रों को संविधान की विशेषताओं से अवगत कराया। इस मौके पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया। साथ ही छात्रों ने शिक्षकों के साथ हुई चर्चा में प्रतिभाग किया।