फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयु कम होने पर हुए तीन प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

Thu, 26 Nov 2015 08:28 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत दातागंज की ग्राम पंचायत कुंडरा खरसाई से कुमारी नीरज देवी पुत्री होशियार सिंह ने नामांकन कराया था। अभिलेखों की जांच में उनकी आयु 18 वर्ष की नहीं निकली। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कनकपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी राधेश्याम की उम्र 20वर्ष से भी कम निकली। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत समरेर की ग्राम पंचायत गुलड़िया की प्रधान पद की उम्मीदवार जलधारा पत्नी मुलायम सिंह की आयु 19 साल भी पूरी नहीं थी। इन सभी के पर्चे जांच के उपरांत उम्र को लेकर खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ दातागंज/समरेर अशोक कुमार ने बताया कि पंचायतों के चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग ने न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की है। इससे कम वर्ष के उम्मीदवारों को चुनाव में प्रत्याशी बनने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसी को आधार मानते हुए संबंधित आरओ ने उम्र के लिहाज से प्रधान पद के इन तीनों प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें