फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को जागरूक करने को जुटेंगे कोरोना योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। देशभर में कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन कराने को शासन-प्रशासन ने ताकत झौंकी है। फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो नियम- कायदों को ताक पर रखकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोग खुद की जान तो खतरे में डाल ही रहे हैं, साथ ही दूसरे लोगों के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांवों कादराबाद, रमजानपुर, ककोड़ा, लल्लूनगला, परशुराम नगला, कौआनगला आदि में 10-10 संभ्रांत नागरिकों की टीमें बनाई हैं। यह टीमें गांवों में लॉकडाउन तोड़ने और नियमों का न मानने वालों की सूचना भी पुलिस को देंगी।
विज्ञापन

अभी भी कई गांव ऐसे हैं जहां लोग कोरोना की भयावहता से बेखबर होकर लापरवाह व्यवहार करने से नहीं चूक रहे हैं। राशन की दुकानों और बैंकों में लाइन में सामाजिक दूरी को दरकिनार किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने गांवों के संभ्रांत नागरिकों की मदद लेने का निर्णय लिया है। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में 10-10 संभ्रांत नागरिकों की टीमें बना दी गई हैं। टीम का मुखिया पुलिस के संपर्क में रहेगा। बीट के सिपाही भी गांवों में गश्त करते रहेंगे। सामाजिक दूरी और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के साथ कोरोना से बचने के उपायों के बारे में भी यह टीमें ग्रामीणों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें