फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ग्राहियों समेत 20 कोरोना योद्घाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन मीर हादी अली बाबर मियां ने 15 स्वच्छता ग्राहियों समेत नगर पालिका के 20 कोरोना योद्घाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने उनके काम की प्रशंसा की। कहा कि कोरोना के खिलाफ सभी को मिलकर लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद ने बैठक में अप्रैल-जुलाई के बीच की आय-व्यय का ब्यौरा पढ़कर सुनाया। बैठक में व्यापारियों के लाइसेंस बनाने नगर को सैनिटाइज कराने संबंधी प्रस्तवों को स्वीकृति प्रदान की गई। सभासद शाहबुद्दीन ने अतिक्रमण जल्द हटवाने की बात कही। बैठक की कार्रवाई के बाद चेयरमैन ने 15 स्वच्छता ग्राही सहित 20 कोराना योद्धाओं को पालिका अध्यक्ष ने सम्मानित किया। वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इशाक, सफाई प्रभारी निरीक्षक अब्दुल फरीद, राजस्व लिपिक नीरज गंगवार, जलकल लिपिक खुर्शीद नकवी, निर्माण विभाग लिपिक अंसार हुसैन को भी चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में ईओ अशोक कुमार गोयल समेत सभासद दीक्षा महेश्वरी, अवढ़र शर्मा, अमरीश वर्मा, रामअवतार कश्यप, रामानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें