फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लौटे दंपती की मेडिकल कॉलेज में हुई जांच, घर में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नोएडा में मजदूरी करने वाले दंपती सोमवार देर शाम घर लौटे तो ग्रामीणों ने कोरोना के शक में चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित को सूचना दे दी। देर रात ही स्वास्थ्य विभाग की टीम दंपती को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई। बाद में दोनों को चेकअप के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आने पर दंपती को मंगलवार दोपहर में उन्हीं के घर में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी दंपती पिछले कई साल से नोएडा में मजूदरी करते हैं। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में दंपती का प्राइमरी चेकअप हो चुका है। कोरोना से जुड़ा किसी तरह लक्षण नहीं पाए जाने पर मंगलवार दोपहर में दंपती को घर पहुंचाकर क्वारंटीन कर दिया गया है। इधर, पठानटोला मोहल्ले में दो दिन पहले दिल्ली से लौटे दंपती और उसके तीनों बच्चे अभी भी घर में ही क्वारंटीन हैं। मंगलवार को भी डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंची और हालत के बारे में जानकारी की। बता दें कि दंपती दिल्ली में जिस घर में किराए पर रहता था, उसका मालिक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया था। दंपती समेत परिवार के पांचों सदस्यों की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें