फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र और गुजरात से आकर खूब मिलते रहे कोरोना पॉजिटिव, 33 लोग संपर्क में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/कादरचौक। कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भमुईया में कोरोना पॉजिटिव निकले दोनों प्रवासी अपने परिवार वालों के अलावा आसपास के लोगों से भी मिलते रहे। शनिवार को जब उनकी हिस्ट्री खंगाली गई तो उनके संपर्क में आने वाले 33 लोग निकले। इससे उनके पड़ोसियों को भी अब संक्रमण का डर सता रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सचेत किया है कि सभी लोग अपने घर में रहें। किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में नहीं आएं, जिससे वे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

ग्राम भमुईया में करीब बीस दिन पहले कोरोना वायरस का प्रवेश हुआ था। यहां के कुछ लोग पांच से लेकर 25 मई तक गैर प्रांतों से लौटे थे। शुरुआत में उन्हें गांव के बाहर क्वारंटीन किया गया, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें होम क्वारंटीन करा दिया गया। 28 मई को प्रवासियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए, जिनमें 30 मई को दो कोरोना पॉजिटिव निकले। उनके परिवार वालों के भी सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। हालांकि वे सब निगेटिव निकले। इस दौरान गांव को सील करा दिया गया था। इधर, शुक्रवार देर रात कोरोना पॉजिटिव निकले दोनों युवक भी उसी दौरान गांव लौटे थे। इसमें एक गुजरात तो दूसरा महाराष्ट्र से लौटा था। इनसे पूर्व में जो दो कोरोना पॉजिटिव निकले थे तो उनके भी सैंपल लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट छठवें दिन यानी शुक्रवार देर शाम आई। तब तक दोनों प्रवासी लोगों से मिलते रहे। इधर, शनिवार को जब उनकी हिस्ट्री खंगाली गई तो गुजरात से लौटे प्रवासी के परिवार में 15 लोग निकले। उनके भाई, पिता, दादा, मां और बच्चे सभी एक साथ रहे। वहीं महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी के संपर्क मां, तीन भाई, बहन समेत 18 लोग संपर्क में आए। ये वो लोग हैं, जो सबसे ज्यादा करीबी रहे थे। इनके अलावा ये लोग किस किस से मिले। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर लोगों को समझाया है कि वह एक-दूसरे से मिलना जुलना बंद करें। सभी को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
शनिवार देर शाम तक नहीं लिए गए सैंपल
कोरोना पॉजिटिव निकले दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले परिवार वालों और अन्य लोगों के अभी सैंपल नहीं लिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अवधेश सिंह राठौर ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। उन्होंने बताया कि अभी कोई टीम नहीं आई है। रात या रविवार सुबह सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें