फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के संक्रमित युवक के संपर्क में आया उसका रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर के कोरोना पाजिटिव युवक के संपर्क में आया उसहैत के चिरानी गांव का उसका बहनोई भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। हालांकि इनमें 16 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय 18 मरीज एक्टिव हैं, जिनका उझानी और बरेली के कोविड-19 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उसहैत इलाके के ग्राम चिरानी निवासी युवक परिवार समेत 14 मई को जिला अस्पताल में क्वांरटीन किया गया था। इससे ठीक एक दिन पहले शाहजहांपुर जिले में कलान निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। जब उसकी हिस्ट्री खंगाली गई तो पता चला कि चिरानी निवासी उसका बहनोई भी उसके संपर्क में आया था। ये बहनोई ही कलान निवासी युवक को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने ले गया था।
हिस्ट्री में उसका नाम शामिल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस युवक, उसकी पत्नी, मां, बाप और दो वर्षीय बेटे समेत छह लोगों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वांरटीन किया था। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में शाहजहांपुर के युवक का बहनोई कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना पर सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंच गए। संक्रमित युवक को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें