फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत के चिरानी गांव दौड़े अधिकारी, सील करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार रात जैसे ही चिरानी गांव के युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव की ओर दौड़ पड़े। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पॉजिटिव युवक की हिस्ट्री खंगालने जुट गए। अभी उनके संपर्क में आने वाला एक प्राइवेट चिकित्सक निकला है जिसे उनके साथ ही जिला अस्पताल में क्वांरटीन किया गया था।
विज्ञापन

उसहैत के चिरानी गांव निवासी युवक और उसके परिवार को 14 मई को जिला अस्पताल में क्वांरटीन किया गया था। उनके साथ ककराला निवासी एक प्राइवेट चिकित्सक भी जिला अस्पताल भेजा गया था। बताते हैं कि इस चिकित्सक ने पॉजिटिव निकले युवक की मां का इलाज किया था। स्वास्थ्य विभाग को शक था कि ये युवक कोरोना पॉजिटिव हो सकता है। इससे युवक को परिवार समेत क्वांरटीन किया गया था। वहीं चिकित्सक भी शक के दायरे में आया था। फिलहाल युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी चिरानी गांव को सील करने की तैयारी में जुट गए हैं। संभवत सोमवार दोपहर तक गांव को सील कर दिया जाएगा। उसके बाद गांव में सर्वे कराया जाएगा।
रविवार को जिले से भेजे 18 सैंपल
रविवार को जिले से 18 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इनमें छह सैंपल जिला अस्पताल लाए गए संदिग्धों के हैं। बताते हैं कि ये संदिग्ध 21 मई को कोरोना पॉजिटिव निकले मरीजों के संपर्क में आये थे। वहीं, कुछ लोग बाहर से लौटने वाले हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। ये युवक 14 मई से जिला अस्पताल में क्वांरटीन है। ये शाहजहांपुर के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आया था, जिससे ये पॉजिटिव हुआ है। उसे उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। रविवार को जिले से कुल 18 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें