फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम, उनकी पत्नी और बेटी समेत 155 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज और सहसवान एसडीएम के बाद बिसौली एसडीएम, उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया है। उनके साथ जिले में 155 लोग और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलेभर में 3341 सैंपल लिए गए। इनमें 2076 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। जबकि 1265 सैंपलों की एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। इस दौरान मंगलवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 155 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें बिसौली के एसडीएम महीपाल सिंह, उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना जांच कराने को कहा है।
रात आई रिपोर्ट में शहर में 67, इस्लामनगर में 22, जगत में 19, उझानी में 10, अंबियापुर में आठ, सालारपुर में पांच, म्याऊं और बिसौली में चार-चार, कादरचौक, दातागंज, उसावां और बरेली जिले के तीन-तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तो वहीं आसफपुर में दो और दो अन्य पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

आसफपुर के युवक की मुरादाबाद में मौत
फैजगंज बेहटा इलाके के आसफपुर निवासी युवक की मुरादाबाद में मौत हो गई। आसफपुर के सेवानिवृत्त ऑपरेटर दिनेश कुमार सिंह राठौर का बेटा गौरव राठौर कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। इससे उन्हें मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले उनकी चाची की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें