फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफपुर पुलिस चौकी का सिपाही समेत 15 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार रात जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव निकले। पिछले दो दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी कम आ रही थी। इससे स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा था लेकिन रात अचानक संक्रमितों की संख्या में उछाल आ गया। इसमें एक सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उन्हें आसरा आवास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार रात 670 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 655 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों को रवाना हुईं थीं। लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। इनमें बिल्सी कस्बे में एक, आसफपुर पुलिस चौकी का एक सिपाही संक्रमित निकला। जबकि कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ललसी नगला और रमजानपुर में एक-एक संक्रमित निकला है। तो वहीं दातागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला बसेला में एक, नगला गुर्जर में एक महिला और एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उसावां कस्बे में भाई-बहन समेत पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। दहगवां, आवास विकास और शिवपुरम मोहल्ले में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1120 सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें