फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से उझानी सीएचसी आए तीन और कोरोना पॉजिटिव, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली के फरीदपुर में निकले तीन कोरोना पॉजिटिव शनिवार देर रात उझानी सीएचसी स्थित लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराए गए। इसके साथ ही इस अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। तीन दिन पहले यहां कोरोना पॉजिटिव भर्ती होने शुरू हुए थे।
विज्ञापन

इनमें दो संक्रमित मरीजों को लेकर एंबुलेंस शनिवार रात करीब तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उन्हें बेड पर शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया गया। दोनों संक्रमित बरेली में फरीदपुर के निवासी है। वहीं, एक महिला को रविवार दोपहर के समय यहां भर्ती कराया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि अब अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव की संख्या 28 हो गई है। बृहस्पतिवार को पहले दिन 16 लोगों को भर्ती किया गया था। अगले दिन दोपहर में बरेली से सात और रात में दो पॉजिटिव पहुंचाए गए। अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव के लिए दो बेड खाली बचे हैं। अगर देर रात तक कोई और पॉजिटिव निकला तो उसे भी यहीं लाकर भर्ती कराया जाएगा। उधर, भर्ती कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रविवार दोपहर पालिका की टीम ने मेन मार्केट में बदायूं रोड और अस्पताल के आसपास इलाके में सैनिटाइज किया। अस्पताल कैंपस में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों की ओर आने-जाने वाले रास्ते पर भी रोजाना सैनिटाइज शुरू करा दिया गया है।
सैदपुर सीएचसी बन सकता है कोविड-19 का दूसरा अस्पताल
उझानी। उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 वार्ड में बचे दो अन्य बेड भी भर जाने के बाद बदायूं और बरेली जिले में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आते हैं तो उन्हें भर्ती करने के लिए दूसरे अस्पताल की जरूरत पड़ेगी। सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड-19 लेवल-वन में तब्दील करने की कवायद शुरू कर दी है जहां जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए बिल्सी और सैदपुर के नाम पर भी विचार चल रहा है। सैदपुर सीएचसी को लेकर अफसर ज्यादा गंभीर हैं। संभव है कि एक-दो दिन में सैदपुर को ही कोविड-19 के नए अस्पताल के रूम में घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें