फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और डॉक्टर समेत 594 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को भी कोरोना संक्रमितों की खासी संख्या रही। रात आई रिपोर्ट में जिलेभर में 594 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले बुधवार को 589 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लगातार संक्रमित निकलने से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2768 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को 2425 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 1465 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। जबकि 960 सैंपलों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। इस क्रम में बृहस्पतिवार रात आई में जिलेभर में 594 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। केवल शहर में ही 258 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय भी संक्रमित हो गए हैं। उनके अलावा दहगवां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, दो एएनएम संक्रमित हो गए हैं। तो वहीं शेखूपुर विधायक के ड्राइवर रवेंद्र कुमार पॉजिटिव निकले हैं। इस पर विधायक धर्मेंद्र शाक्य और उनके पिता पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य होम क्वांरटीन हो गए हैं।
इधर, बिसौली में 42, अंबियापुर में 33, म्याऊं और दातागंज में 27-27, उसावां, दहगवां और वजीरगंज में 26-26, इस्लामनगर में 20, जगत में 15, उझानी में 14, सालारपुर में 13, कादरचौक में 12, सहसवान में 10, समरेर में पांच, आसफपुर में चार, गैर जिलों में के 22 और 14 संक्रमित अन्य निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें