बदायूं। तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बुधवार शाम 21 और लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। एक व्यक्ति का सैंपल दोबारा भेजा गया है। उसके पहले सैंपल से कुछ पुष्टि नहीं हुई।
11 अप्रैल को जिले से 20 सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजे गए थे। 12 अप्रैल को 11 सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिनमें मंगलवार शाम 30 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी थी, लेकिन 27 लोगों की रिपोर्ट आ सकी। इन 27 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव निकली। जबकि तीन लोगों की रिपोर्ट नहीं आ सकी। इससे जिला प्रशासन की बेचैनी बढ़ रही थी। बुधवार शाम तीनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। तो वहीं 12 अप्रैल को भेजे गए 11 सैंपल में से 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह लोग बिसौली और बदायूं के रहने वाले हैं। इनमें एक व्यक्ति की जांच दोबारा कराई जाएगी। उसके पहले भेजे गए सैंपल से कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। बुद्धवार शाम 21 सैंपल और जांच को भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आने का अनुमान है।