फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज पर सैंपलिंग नहीं, रोज आ और जा रहे पांच हजार यात्री

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बिना मास्क खड़े यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है वह आने वाले दिनों में खतरनाक साबित हो सकती है। इसके बावजूद हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। आम लोगों ने भी गाइड लाइन को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। सरकारी कार्यालयों से लेकर बाजारों तक दो गज की दूरी नजर नहीं आ रही। हाल के दिनों में संक्रमण के ट्रेस हुए ज्यादातर मामलों में तार दिल्ली और दूसरे जिलों से जुड़े मिल रहे हैं। इसके बावजूद रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के सैंपल नहीं लिए जा रहे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 391 हो गई है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 117 नए संक्रमित मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पड़ोसी राज्य दिल्ली में तीसरी लहर चरम पर है। दिल्ली लॉकडाउन के मुहाने पर है। इसके साथ ही मथुरा, आगरा में भी संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। रोजवेज बस स्टैंड पर रोज 250 से 300 बसों में करीब पांच हजार यात्रियों का आना-जाना होता है। ज्यादातर यात्री दूसरे जिलों और प्रदेशों के होते हैं। इसके बाद भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के सैंपल लेने की व्यवस्था नहीं है। पास ही प्राइवेट बस स्टैंड भी है। यहां भी लोगों के सैंपल नहीं लिए जा रहे।
हालांकि, गांधी नेत्र चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपलिंग कर काम करती है। ऐसे में काफी संख्या में यात्री बिना जांच के बदायूं आ जाते हैं और यहां से चले भी जाते हैं। इतना ही नहीं अब तक बदायूं डिपो ने दिल्ली समेत दूसरे राज्यों और जिलों में जाने वाली बसों को सैनिटाइज कराना भी शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में समय से जांच न होने के कारण संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

-
प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्रियों का आना-जाना होता है। रोडवेज डिपो के पास स्थित गांधी नेत्र अस्पताल में सैंपल लिए जा रहे हैं। डिपो परिसर में सैंपलिंग की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा जा रहा है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद बसों को सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया जाएगा। तैयारियां और व्यवस्थाएं पूरी हैं।
विज्ञापन

- लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें