फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय रोगियों की संख्या 15 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 15 हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है, लेकिन बिसौली के दबतोरी गांव के रहने वाले युवक की संभल से जांच रिपोर्ट आई है। वह कोरोना संक्रमित है। संभल प्रशासन की ओर से सूचना मिलने के बाद संबंधित को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी हुई है। मंगलवार को भी सात संक्रमित मिले थे। इनमें डीएम आवास के कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बुधवार को जिले में 18 हजार से ज्यादा लोगों के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए गए। देर शाम तक आई रिपोर्ट में जिले में कोई संक्रमित न मिलने की बात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बता रहे हैं। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता का कहना है कि बुधवार को दबतोरी के एक युवक संक्रमित निकला है। उसका सैंपल और जांच संभल में हुई थी। उसको ट्रेस कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें