फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की 13 हजार से ज्यादा वायल पहुंची, टीकाकरण कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना टीकाकरण शनिवार से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिले को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में बनीं कोविशील्ड की 10230 वायल मिल गई हैं। इसके साथ ही भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन की 3040 वायल मिली हैं।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से कोविशील्ड की सप्लाई बुधवार को ही बरेली पहुंच गई थी। बुधवार रात हवाई मार्ग से कोवैक्सीन की सप्लाई भी लखनऊ पहुंची थी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें सुबह को ही यहां से वैक्सीन की खेप लेने के लिए रवाना हो गईं। इनमें एक टीम ने बरेली से कोविशील्ड की सप्लाई ली जबकि वैक्सीन वैन के साथ लखनऊ पहुंची दूसरी टीम ने कोवैक्सीन की सप्लाई ले ली। रात में वैक्सीन यहां पहुंच गईं। जिला महिला अस्पताल स्थित कोल्ड चेन में कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में वैक्सीन को रखा गया है। इस बीच बृहस्पतिवार को अधिकारियों के बीच वैक्सीनेशन को लेकर बनाए गए माइक्रो प्लान को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा।
दरअसल, अब तक जिले में 18 स्थानों को वैक्सीनेशन के लिए चयनित किया गया है, वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू होना है। इससे पहले वैक्सीनेशन के लिए चयनित स्थानों की संख्या घटाने बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। इनका पूरा डाटा पोर्टल और कोविन एप पर अपलोड कर लिया गया है। कोविशील्ड कौर कोवैक्सीन का डोज लगाने से पहले कोविन एप और स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड से टीका लगवाने वालों का मिलान किया जाएगा। सब कुछ सही मिलने पर ही टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड अपडेट कर दिए हैं। जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है उनकी पूरी जानकारी अपलोड है। टीकाकरण से पहले एप और स्वास्थ्य विभाग का मिलान किया जाएगा। अगर दोनों का मिलान नहीं होता है तो वैक्सीनेशन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल पर भेजा जाएगा एसएमएस
- जिन कर्मचारियों का पहले चरण में वैक्सीनेशन किया जाना है उनका पूरा डाटा पोर्टल और कोविन एप पर अपलोड है। टीकाकरण से पहले इन लोगों को मोबाइल पर एसएमएस से मैसेज दिया जाएगा। संबंधित को किस स्थान पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचना है यह भी बताया जाएगा। अब तक जिले में वैक्सीनेशन के लिए 18 प्वाइंट तय हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज, जिला और जिला महिला अस्पताल समेत 15 स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। हालांकि, शासन स्तर से मिल रहे दिशा निर्देशों के अनुसार माइक्रोप्लान में लगातार बदलाव किया जा रहा है। चयनित स्थानों में बदलाव की बात भी अधिकारी कह रहे हैं।
डीएम और एसएसपी ने डीप फ्रीजर में रखीं वैक्सीन
बदायूं। बरेली स्थिति मंडलीय वैक्सीन स्टोर से स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार शाम कोविशील्ड की खेप लेकर जिला महिला अस्पताल स्थित कोल्डचेन पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा ने यहां वैक्सीन के पहुंचने पर नारियल फोड़ा। इसके बाद वैक्सीन को डीप फ्रीजर में अपने हाथों से रखा। डीएम ने वैक्सीन को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही वैक्सीन के तापमान के बारे में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 10230 डोज की पहली खेप मिल गई है। 16 जनवरी से जिले में तय कार्य योजना के अनुसार टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान डीएम ने कोल्ड चेन में उन्होंने सीसीटीवी के व्यू मॉनिटर को भी चेक किया। यहां वैक्सीन की सुरक्षा को गार्ड की तैनाती की गई है। कोल्ड चेन में किसी को प्रवेश पूरी जांच पड़ताल के बाद ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें