बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल बुधवार रात खत्म हो गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार 14 जनवरी को डीएम ने प्रशासक के तौर पर जिला पंचायत के प्रशासक का कार्य संभाल लिया। काम संभालने के पहले दिन डीएम ने जिला पंचायत की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों से नियमित किराया वसूलने को कहा।
प्रदेश के 69 जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। सभी जगह डीएम को प्रशासक बनाया गया है। यहां डीएम कुमार प्रशांत ने दोपहर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया, साथ ही एएमए सत्यपाल से जानकारी की। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला पंचायत की तरफ से जो दुकानें किराये पर उठाई गई हैं, उनसे नियमित किराया वसूला जाए। जो भी व्यक्ति किराया नहीं देते हैं, तो नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे दुकान हटकर दूसरे को दी जाए। राजस्व की वसूली की जाए, जिला पंचायत की जो भूमि है। उसे पर अगर कहीं पर कब्जा है। तो उसे कब्जा मुक्त कराया जाए। डीएम ने कहा कि सभी मन लगाकर काम करें। लापरवाही किसी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।