फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की दस हजार से ज्यादा वायल आज पहुंचेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आखिर कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। जिले को शासन ने 10230 वैक्सीन उपलब्ध करा दी हैं। लखनऊ स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से कोरोना वैक्सीन बुधवार शाम बरेली पहुंच गई है। शुक्रवार शाम तक कोल्ड चेन में वैक्सीन को बदायूं लाया जाएगा। इसके बाद शनिवार से जिले में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के 7979 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सकार की ओर से पहले ही स्पष्ट संकेत दे दिए गए थे कि जनवरी तक वैक्सीन आ जाएगी। वैक्सीन स्टोर और वैक्सीनेशन के लिए पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। वैक्सीनेशन के लिए जिले में 36 टीमें लगाई गई हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला पुरुष व महिला अस्पताल और देहात क्षेत्र में 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए टीमों को प्रशिक्षण के साथ पांच और 11 जनवरी को रिहर्सल भी हो चुका है। कोल्ड चेन पहले ही तैयार हो चुकी है। माइक्रो प्लान के अनुसार सभी तैयारियां और प्रशिक्षण के साथ रिहर्सल पूरा होने के बाद वैक्सीन का इंतजार किया जा रहा था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार को वैक्सीन की खेप दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई। यहां इसे स्टेट वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। स्टेट वैक्सीन स्टोर से प्रदेश भर में वैक्सीन का वितरण किया जा रहा है।
बुधवार शाम वैक्सीन की खेप बरेली पहुंच गई। यहां से इसका वितरण मंडल के जिलों में किया जाना है। स्थानीय अधिकारियों को एडी हेल्थ डॉ. एसपी अग्रवाल ने वैक्सीन आने की सूचना दी। गुरुवार को बदायूं से चिकित्सा विभाग की टीम बरेली जाएगी। शाम तक यह टीम वैक्सीन की सप्लाई लेकर वापस आ जाएगी। शनिवार से जिले में टीकाकरण शुरू होना है।
विज्ञापन

दुष्प्रभावों के मद्देनजर 18 प्रशिक्षित टीमों की रहेगी तैनाती, मेडिकल कमेटी बनाई
कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभावों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है। हालांकि, वैक्सीनेशन के बाद ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, डायबिटीज के रोगियों को लेकर कई बातें चर्चा में हैं। ऐसे में सभी 18 केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमों को लगाया गया है। केंद्रों पर एंबुलेंस की तैनाती भी रहेगी। वैक्सीनेशन के बाद संबंधित को 30 मिनट तक केंद्र पर रखा जाएगा। इस दौरान अगर हालत बिगड़ती है तो उसे मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी मेडिकल टीमों का गठन किया गया है।
कोरोना वैक्सीन की खेप स्टेट वैक्सीन स्टोर से मंडलीय स्टोर पहुंच गई है। बदायूं को 10230 वैक्सीन मिली हैं। बृहस्पतिवार को हमारी एक टीम वैक्सीन की खेप लेने के लिए बरेली जाएगी। शाम तक वैक्सीन की सप्लाई आ जाएगी। शनिवार से टीकाकरण शुरू होना है। टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित टीमें तैयार हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मेडिकल कमेटी बना दी गई है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन के दुष्प्रभावों के मद्देनजर विशेषज्ञों की टीम भी तैनात रहेगी। - डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ/ डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें