दातागंज। भाकियू अंबाबता गुट ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत की। इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
दरअसल, ब्लॉक परिसर से किसान तहसील की ओर कूंच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको रोंकने की कोशिश की थी। इसी को लेकर तनातनी होने लगी। भाकियू ने बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक परिसर में पंचायत का आयोजन किया था। पंचायत के दौरान पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, रजिस्ट्री आदि विभागों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाकियू का आरोप था कि केसीसी के लिए भी बैंकें किसानों से दस प्रतिशत की वसूली कर रही हैं। पंचायत के बाद किसान ब्लॉक परिसर से निकल कर तहसील कार्यालय जा रहे थे। यहां पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। इसको लेका कहासुनी हो गई। बाद में किसानों ने एसडीएम केबी सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सब रजिस्ट्री कार्यालय में वसूली पर रोक के साथ अपात्रों को जारी किए गए राशन निरस्त करने की मांग की गई है। इसके साथ ही किसानों को पर्याप्त बिजली और घुमंतू गोवंशीय पशुओं को गोशालाओं में भेजने की मांग की गई है। इस मौके पर राशिद अल्वी, दिनेश बघेल, सुमित ठाकुर, सत्य शेखर आदि रहे।संवाद