फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ निकले कोरोना पॉजिटिव, 586 सैंपल भेजे

विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शुक्रवार रात कुल आठ कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें उझानी में चार, दहगवां, कादरचौक, शिवपुरम और सिविल लाइंस में एक-एक संक्रमित पाया गया है। सभी को आसरा आवास भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात 909 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें आठ सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि 901 सैंपल निगेटिव बताए गए हैं। सुबह अलग-अलग स्थानों पर रवाना हुई टीमों ने 586 सैंपल एकत्र किए। इन आठ सैंपलों में छह सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से पॉजिटिव निकले हैं। जबकि दो सैंपल आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमित निकले हैं। इनमें उझानी इलाके के ग्राम गुराई में एक युवक, चंदनपुर में एक युवक, अथईया में एक व्यक्ति और बिहार हरचंद में एक महिला संक्रमित पाई गई है। कादरचौक क्षेत्र के ग्राम चौरिया में एक व्यक्ति, दहगवां क्षेत्र में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जबकि शहर के शिवपुरम गली नंबर तीन में एक किशोर और सिविल लाइंस इलाके में एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक टीमों ने 586 सैंपल एकत्र किए। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें