फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के लिपिक की कोरोना से मौत, स्कूलों के 17 अध्यापक समेत 22 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उसका इलाज बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। वह कुछ दिन पहले ही पॉजिटिव निकला था। उसके शव का बरेली में संजय नगर शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है। इधर, सोमवार रात आई रिपोर्ट में अधिकतर कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग से हैं। इनमें 17 अध्यापक, एक लिपिक और जेल के एक बंदी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के लिपिक अनिल कुमार वार्ष्णेय पिछले 10 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकले थे। हालत खराब हुई तो परिवार वाले उन्हें बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया। रविवार रात उनकी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले लिपिक का शव बदायूं लाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें शव नहीं दिया गया। सोमवार को लिपिक के शव का बरेली में संजय नगर में स्थिति संजय नगर शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इधर, सोमवार को अधिकतर स्कूलों में कैंप लगाए गए। जांच के दौरान जगत ब्लॉक क्षेत्र में दो अध्यापक और एक अन्य पॉजिटिव निकला। उसावां में तीन अध्यापक और उसावां स्वास्थ्य केंद्र का एक कर्मचारी समेत पांच, म्याऊं में एक व्यक्ति, बिसौली में एक, इस्लामनगर में छह अध्यापक, बाबा कॉलोनी में एक, कटरा आलम शाह में एक, मधुवन कॉलोनी में दो, जोगीपुर में एक और जिला कारागार का एक बंदी पॉजिटिव मिला है। बताते हैं कि सोमवार रात आई रिपोर्ट में 17 अध्यापक और एक स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी पॉजिटिव निकला है। सभी को आसरा आवास भेजने की तैयारी चल रही है। सोमवार शाम जिलेभर से 1280 सैंपल एकत्र करके जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

48 घंटे बंद रहेगा उसावां स्वास्थ्य केंद्र
उसावां उसावां स्वास्थ्य केंद्र का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने से उसे 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कैंप लगातर स्वास्थ्य केंद्र पर 92 लोगों की जांच कराई गई। इस दौरान एक कर्मचारी और तीन शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सैनिटाइज कराने के बाद अस्पताल को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें