फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पटियाली सराय में एक और बिसौली में निकले तीन कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात आई रिपोर्ट में चार कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें शहर के पटियाली सराय मोहल्ले में एक सराफ और बिसौली कस्बे के पक्की सराय मोहल्ले में तीन कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। सोमवार को कुल 213 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 209 लोग निगेटिव निकले।
विज्ञापन

सोमवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले चारों लोग दूसरों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। शहर के पटियाली सराय मोहल्ले में एक सराफा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे पहले पटियाली सराय मोहल्ले में एक अधिव क्ता व नगर पालिका के पूर्व सदस्य के परिवार के चार लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। सराफा व्यापारी का इस परिवार में आना जाना था। जब व्यापारी को पता चला कि इस परिवार में चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं तो उसने भी अपना सैंपल कराया था। सोमवार रात आई रिपोर्ट में वो भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
इसके अलावा बिसौली कस्बे के पक्की सराय मोहल्ले में तीन युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां शीश महल इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव की 19 जून की रात मुरादाबाद के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे दिन उसके शव को बिसौली में दफन किया गया था। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे थे। जब इन लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई तो बिसौली में एक साथ 12, शहर में तीन और उसहैत इलाके में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। अब इस कड़ी में तीन नाम और जुड़ गए हैं। तीनों कोरोना पॉजिटिव कस्बे के पक्की सराय मोहल्ला निवासी हैं। अब उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भेजे गए 104 सैंपल
सोमवार रात को जहां 213 लोगों की रिपोर्ट आई वहीं 104 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। चार पॉजिटिव केस निकलने के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 51 हो गई है। इधर एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।
सोमवार रात आई रिपोर्ट में जिले में चार कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। इनमें एक शहर का तथा तीन बिसौली इलाके के हैं। सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें