फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज निकला ट्रूनेट जांच में कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज शनिवार रात ट्रूनेट मशीन की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह दो दिन पहले अस्पताल आया था। हल्का बुखार था और सांस भी फूल रही थी। जिस पर उसका सैंपल लेकर जांच कराई गई थी। अब उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। बरेली जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर निवासी एक युवक 25 जून को जिला अस्पताल आया था। उस समय युवक ने इमरजेंसी में बैठे चिकित्सक को बताया था कि उसे हल्का बुखार आ रहा है और सांस भी फूल रही है। इस पर चिकित्सक ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। शनिवार सुबह उसका कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। ट्रूनेट मशीन से उसकी जांच कराई गई। रात करीब आठ बजे उसकी जांच रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर अस्पताल प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट करा दिया है। इसके अलावा बरेली आईवीआरआई से जांच कराने के उसका सैंपल लेकर भेज दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुकुमार अग्रवाल ने बताया एक मरीज ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। अभी इस रिपोर्ट को पुष्ट नहीं माना जा सकता। उसका दूसरा सैंपल लेकर बरेली जांच को भेजा जा रहा है। अगर उसकी जांच में पॉजिटिव आया तो उसे संक्रमित मान लिया जाएगा।
दो सौ सैंपल निगेटिव, 226 जांच को भेजे
शनिवार का दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरा रहा। रात दो सौ सैंपलों की रिपोर्ट आई। सभी सैंपल निगेटिव निकले हैं। जबकि जिले से शनिवार को 226 सैंपल जांच को भेजे गए। इस लॉकडाउन में पहली बार इतनी संख्या में सैंपल भेजे गए हैं। अब तक सौ, डेढ़ सौ ही सैंपल भेजे जा रहे थे लेकिन शनिवार को 226 सैंपल भेजे गए। इनके समेत कुल 400 सैंपल की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें